ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाईनन्दा देवी महोत्सव में युवाओं की अहम भूमिका, सेवा और सहयोग के लिए श्री राम सेवक सभा में हुई बैठकभारत सरकार’ का बोर्ड लगाकर पुलिस को ही दे रहा था गच्चा, नैनीताल पुलिस ने सघन चेकिंग में दबोचा रामपुर का फर्जी जासूस ; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की अपराधियों को कड़ी चेतावनी— “फर्जीवाड़ा करके रौब झाड़ने की सोचना भी मत, नैनीताल पुलिस का कानून जब तोड़ेगा तो सीधे सलाखें दिखेंगी!‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर ने किए कैंची धाम में बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन, SSP मंजूनाथ टीसी ने किया सम्मानितहल्द्वानी : छह माह की गर्भवती महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नीली बत्ती, ‘भारत सरकार’ का बोर्ड और फर्जी I.B. आईडी… हल्द्वानी में नकली अधिकारी बनकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

तिकोनिया चेकिंग में खुला बड़ा फर्जीवाड़ा: खुद को I.B. अधिकारी बताने वाला युवक गिरफ्तार, कार से एयरगन बरामद

रौब जमाने को बना फर्जी I.B. अधिकारी, नीली बत्ती लगी कार और एयरगन के साथ हल्द्वानी पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग के दौरान शनिवार को एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। तिकोनिया चौराहे पर खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (I.B.) का अधिकारी बताकर रौब दिखाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की कार पर लाल-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ का बोर्ड लगा हुआ था। तलाशी के दौरान उसके पास से फर्जी I.B. आईडी कार्ड, इंटेलिजेंस ब्यूरो से संबंधित कथित फर्जी दस्तावेज और पिस्टल जैसी दिखने वाली एयरगन बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन तथा वाहनों की व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस अभियान चला रही थी।

दिनांक 12 सितंबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान तिकोनिया चौराहे पर काठगोदाम की ओर से एक हुंडई कार संख्या UP25CS 9327 आती दिखाई दी।

पुलिस की नजर कार पर लगी लाल-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ के बोर्ड पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस टीम ने वाहन को रोककर चालक से पूछताछ शुरू की।

खुद को बताया I.B. अधिकारी

वाहन चालक ने पुलिस के सामने स्वयं को I.B. अधिकारी बताते हुए एक आईडी कार्ड प्रस्तुत किया। उसने अपना नाम मो. मोहासिब खान पुत्र मो. अयूब खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी शाहबाद गेट, मोहल्ला ईदगाह, थाना कोतवाली, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश बताया।

पुलिस अधिकारियों ने जब उससे उसके पद, नियुक्ति और विभागीय पहचान से संबंधित जानकारी मांगी तो युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पूछताछ के दौरान उसके जवाबों में संदेह होने पर पुलिस ने आईडी कार्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू की तथा वाहन की तलाशी ली।

तलाशी में सामने आया फर्जीवाड़ा

वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस को डैशबोर्ड से—

फर्जी I.B. आईडी कार्ड,

इंटेलिजेंस ब्यूरो से संबंधित कथित फर्जी कागजात,

पिस्टल जैसी दिखने वाली एयरगन,

लाल-नीली बत्ती लगी हुंडई कार,

तथा ‘भारत सरकार’ का बोर्ड

बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह लोगों पर रौब दिखाने के उद्देश्य से एयरगन अपने साथ रखता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास मौजूद I.B. आईडी कार्ड एवं संबंधित दस्तावेज भी फर्जी पाए जाने का संदेह है और उसने पूछताछ में इनके फर्जी होने की बात स्वीकार की है।

पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया यह सामने आया कि युवक कथित तौर पर स्वयं को I.B. अधिकारी अथवा जवान के रूप में प्रदर्शित करने के लिए फर्जी पहचान पत्र और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर रहा था।

मुकदमा दर्ज, कार भी सीज

मामले में थाना हल्द्वानी में मु0 FIR संख्या 315/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने वाहन को भी मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर दिया है।

गिरफ्तार आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

मो. मोहासिब खान पुत्र मो. अयूब खान, उम्र 24 वर्ष

निवासी शाहबाद गेट, मोहल्ला ईदगाह, थाना कोतवाली, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, प्रभारी चौकी भोटियापड़ाव

कांस्टेबल मो. अजहर

कांस्टेबल सुनील टम्टा

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग लगातार जारी रहेगी। फर्जी पहचान पत्र बनाकर सरकारी अधिकारी बनने का ढोंग करने, सरकारी पद का दुरुपयोग करने अथवा पुलिस और सरकारी अधिकारियों का रौब दिखाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 10 सितंबर, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.