ब्रेकिंग न्यूज़

आजादी के 75 साल बाद नदगलगाँव पहुंचेगी सड़क-मंत्री राम सिंह कैड़ा किया मोटर के निर्माण कार्य का शुभारम्भ

ग्रामीणों वर्षो से कर रहे थे मोटर मार्ग निर्माण की मांग, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया ग्रामीणों का सपना साकार

अब कंधों और घोड़ों पर नहीं ढोने पड़ेंगे मरीज! महतोलियागांव नदगल में वर्षों बाद सड़क निर्माण शुरू

भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव नदगल के ग्रामीणों का वर्षों पुराना सड़क का सपना अब साकार होने जा रहा है। आजादी के बाद से अब तक मोटर मार्ग से वंचित रहे गांव में आखिरकार सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मोटर मार्ग निर्माण के लिए शासन से धनराशि स्वीकृत कराने के बाद निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।

महतोलियागांव नदगल के ग्रामीण लंबे समय से गांव तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरत का सामान मुख्य मार्ग से गांव तक पैदल पहुंचाना पड़ता था। सबसे अधिक परेशानी बीमार और गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में होती थी। ग्रामीणों के अनुसार कई बार मरीजों को घोड़े अथवा लोगों के कंधों के सहारे मुख्य सड़क तक लाना पड़ता था।

किसानों को भी सड़क सुविधा के अभाव में भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। अपनी कृषि उपज को मंडी तक पहुंचाने के लिए उन्हें लंबी दूरी तक सामान ढोना पड़ता था और परिवहन व किराये-भाड़े में काफी धन खर्च हो जाता था। इससे किसानों की उपज का उचित लाभ भी प्रभावित होता था।

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में कई जनप्रतिनिधियों से मोटर मार्ग निर्माण की मांग की गई, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसके बाद ग्रामीणों ने क्षेत्रीय मंत्री राम सिंह कैड़ा के समक्ष गांव को सड़क से जोड़ने की मांग रखी।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए मोटर मार्ग निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। सबसे पहले वन एवं पर्यावरण विभाग से आवश्यक स्वीकृति कराई गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत संबंधित विभागीय अधिकारियों को मोटर मार्ग की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए। मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री से भी सड़क निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की।

धनराशि स्वीकृत होने के बाद सोमवार को मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद महतोलियागांव नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा और गांव के लोगों को आवागमन, स्वास्थ्य सेवाओं तथा कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में बड़ी सुविधा मिलेगी।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जाए और इसी दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कें गांवों के विकास की आधारशिला हैं और दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर सड़क संपर्क पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

मोटर मार्ग निर्माण कार्य के शुभारंभ पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत करते हुए वर्षों पुरानी मांग पूरी कराने के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र, ब्लॉक प्रमुख भावना आर्य, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख जीवन बरगली, ललित मोहन शर्मा, प्रकार चंद्र नानू, निर्मल बरगली, अनिल कुमार, विवेक डंगवाल सहित क्षेत्र के प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्य और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  बेटी के एडमिशन के लिए देहरादून पहुंचे व्यक्ति को ऑटो चालक ने पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर लूटा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.