ब्रेकिंग न्यूज़
नन्दा देवी महोत्सव की पंच आरती में उमड़ी आस्था, विधायक सरिता आर्य, डीएम ललित मोहन रयाल व एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने की पूजा-अर्चनानंदा देवी महोत्सव की भीड़ में परिजनों से बिछड़ा 4 वर्षीय बच्चा, नैनीताल पुलिस ने कुछ ही देर में सकुशल खोज निकालाभीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार दो आरोपी गिरफ्तारहल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में ABVP की घोषणा के बाद घमासान, धीरज बिष्ट को टिकट; आर्यन बेलवाल निर्दलीय मैदान मेंश्रीराम सेवक सभा के 124वें नंदा देवी महोत्सव में दिनभर रही आस्था की धूम, पांच आरतियों से गूंजा नंदा देवी मंदिर परिसर

एस बैंड के पास सड़क किनारे अचेत मिले थे दोनों युवक

– अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

– तेज रफ्तार को प्रथम दृष्टया हादसे की वजह मान रही पुलिस

तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत, एस बैंड के पास सड़क किनारे अचेत मिले थे दोनों

हल्द्वानी। टांडा रोड पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एस बैंड के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े मिले। राहगीर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि टांडा रोड पर एस बैंड के पास सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई हुई है और उसके पास दो युवक अचेत अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर मोटरसाइकिल संख्या UK06BN8480 दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। बाइक के समीप दोनों युवक पड़े हुए थे।

पुलिस के अनुसार दोनों युवकों के सिर और मुंह से खून निकल रहा था और उनके शरीर में अकड़न पाई गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल दोनों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम ने दुर्घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराते हुए मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। हादसे की परिस्थितियों और घटनास्थल पर मिले तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

रुद्रपुर के रहने वाले थे दोनों युवक

पुलिस ने मृतकों की पहचान 25 वर्षीय चेतन चौहान, पुत्र राजपाल सिंह चौहान, निवासी फुलसुंगी, बनखंडी नाथ नगर फेज-4, वार्ड नंबर-1, थाना ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर तथा 24 वर्षीय वैभव छाबरा, पुत्र अशोक कुमार, निवासी नंद विहार कॉलोनी, गगनपुर रोड, फुलसुंगी, रुद्रपुर के रूप में की है।

दोनों युवकों की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिजन अस्पताल पहुंच गए। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

तेज रफ्तार को प्रथम दृष्टया हादसे की वजह मान रही पुलिस

एसपी सिटी मनोज कत्याल के अनुसार घटनास्थल के प्रथम दृष्टया निरीक्षण और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर बाइक तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे पेड़ से टकराई प्रतीत हो रही है। हालांकि पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस द्वारा दोनों शवों को मोर्चरी भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों और परिस्थितियों की भी पड़ताल कर रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में फर्जी प्रमाणपत्र से MBBS दाखिले का खुलासा, चार छात्राओं के खिलाफ FIR; एडमिशन रद्द

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.