ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने गैंग से जुड़े होने के आरोपों को नकाराहल्द्वानी में प्राइवेट अस्पताल का गजब का कारनामा! आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज का भरोसा, फिर पोर्टल बंद बताकर लाखों की मांग का आरोप; जांच बैठते ही समझौते के प्रयास का दावाकालाढूंगी में युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय मंथन शिविर शुरू, 2027 की चुनावी रणनीति पर होगा गहन मंथनहल्द्वानी में बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; साथी फरार, दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…हल्द्वानी : जीएसटी विभाग पर उत्पीड़न का आरोप, व्यापारियों ने दी अनिश्चितकालीन बाजार बंद की चेतावनी

पत्रकार वार्ता में बोले धीरज बिष्ट—किसी भी आपराधिक गैंग से नहीं है संबंध, छात्र हितों के मुद्दों पर रहेगा पूरा फोकस

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज होने के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के अधिकृत अध्यक्ष पद प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने अपने ऊपर लगाए जा रहे कथित आईटीआई गैंग से संबंधों के आरोपों पर खुलकर अपना पक्ष रखा।

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित पत्रकार वार्ता में धीरज बिष्ट ने स्पष्ट किया कि उनका किसी भी गैंग अथवा आपराधिक संगठन से कोई संबंध नहीं है।

धीरज बिष्ट ने कहा कि चुनावी माहौल के बीच कुछ लोगों की ओर से उनका नाम कथित आईटीआई गैंग से जोड़कर प्रचारित किया जा रहा है, जबकि यह पूरी तरह गलत है।

उन्होंने कहा कि उनका किसी भी आपराधिक गैंग से कोई संबंध नहीं है और उनके खिलाफ इस तरह की बातें चुनावी माहौल में बेवजह प्रचारित की जा रही हैं।

उन्होंने अपने परिचय के बारे में बताते हुए कहा कि वह वॉलीबॉल के नेशनल खिलाड़ी रहे हैं और एबीवीपी ने उन्हें एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद का अधिकृत प्रत्याशी बनाया है।

उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसका निर्वहन करते हुए वह छात्र-छात्राओं के बीच जाकर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं।

धीरज बिष्ट ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव का मुख्य उद्देश्य छात्रों की समस्याओं को उठाना और उनके हितों के लिए प्रभावी ढंग से आवाज बुलंद करना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें छात्रों का समर्थन मिलता है तो कॉलेज में छात्र हितों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि छात्रों की शैक्षणिक समस्याएं, कॉलेज की व्यवस्थाएं, सुविधाओं से जुड़े विषय और छात्र हितों से संबंधित अन्य मुद्दे उनके एजेंडे में प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे। उन्होंने छात्रों से चुनाव के दौरान मुद्दों के आधार पर निर्णय लेने की अपील भी की।

पत्रकार वार्ता के दौरान एबीवीपी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी संगठन के प्रत्याशी के पक्ष में अपनी बात रखी।

एमबीपीजी कॉलेज में चुनावी गतिविधियां बढ़ने के साथ ही विभिन्न छात्र संगठनों और प्रत्याशियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज होता दिखाई दे रहा है। ऐसे में धीरज बिष्ट का यह बयान चुनावी माहौल में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139 वें जन्म दिवस पर गृहमंत्री अमित शाह ने नमन कर श्रद्धांजलि दी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.