ब्रेकिंग न्यूज़

उत्कृष्ट प्रशासनिक नेतृत्व और नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग के लिए मिला ‘सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन’, इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कार्तिक पालीवाल ने किया सम्मानित

नैनीताल। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजूनाथ टी.सी. (आईपीएस) को उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक नेतृत्व, प्रभावी पुलिसिंग एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से विशेष सम्मान प्रदान किया गया है। उन्हें “एक्सिलेंस इन एडमिनिस्ट्रेटिव लीडरशिप एंड पब्लिक सर्विस” के लिए सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन प्रदान किया गया।

यह सम्मान लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कार्तिक पालीवाल द्वारा एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. को प्रदान किया गया। सम्मान के माध्यम से प्रशासनिक संचालन, जनसेवा और पुलिसिंग के क्षेत्र में उनके योगदान को रेखांकित किया गया।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ ही नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग को प्राथमिकता दी जा रही है। जनपद में आयोजित होने वाले बड़े धार्मिक, सामाजिक एवं अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए रणनीतिक स्तर पर कार्य किया गया है। इसके साथ ही अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा और पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में भी विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, विभिन्न चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा लिए गए निर्णयों और टीम के साथ समन्वय के चलते पुलिस व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिली है। उनकी कार्यशैली में आम नागरिकों की सुरक्षा, शिकायतों के समाधान और पुलिस-जन संवाद को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।

लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से मिले इस सम्मान पर नैनीताल पुलिस परिवार में खुशी का माहौल है। अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने इसे एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के साथ-साथ पूरे नैनीताल पुलिस परिवार के लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर बताया।

नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके निरंतर सफल प्रशासनिक नेतृत्व, जनसेवा और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  पैरामेडिकल छात्रों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री धामी से मिले छात्र, ₹15 हजार इंटर्नशिप स्टाइपेंड समेत कई मांगें उठाईं
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.