ब्रेकिंग न्यूज़

नंदा देवी महोत्सव में आस्था का सैलाब, सीएम धामी ने की पूजा-अर्चना

‘मां नंदा उत्तराखंड की कुलदेवी और रक्षक देवी’, नंदा देवी महोत्सव में बोले सीएम धामी

नैनीताल। ऐतिहासिक श्री नंदा देवी महोत्सव के अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल पहुंचकर मां नयना देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। मंदिर पहुंचने पर महोत्सव से जुड़े पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मां नंदा उत्तराखंड की कुलदेवी होने के साथ-साथ प्रदेश की रक्षक देवी भी हैं। मां नंदा का आशीर्वाद सदैव प्रदेशवासियों पर बना रहे और राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े, यही उनकी कामना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को पूरी दुनिया देवभूमि और अपनी समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं के लिए जानती है। राज्य की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत बनाए रखने में मातृशक्ति की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नंदा देवी महोत्सव जैसे आयोजन उत्तराखंड की लोक परंपराओं, आस्था और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

मंदिर परिसर में इस दौरान श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ और भजनों की प्रस्तुति दी। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु मां नयना देवी और मां नंदा के जयकारे लगाते नजर आए। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्य, प्रताप बिष्ट, डॉ. अनिल कपूर, गोपाल रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कैलाश जोशी, विमल चौधरी, मुकुल जोशी, हीरा रावत, दीपा चौधरी समेत अनेक लोग शामिल हुए।

महोत्सव के सीधा प्रसारण कार्यक्रम से भी बड़ी संख्या में लोग जुड़े। इस दौरान दीपा बिष्ट, दिग्विजय सिंह, वेद साह, एसपी डॉ. जगदीश चंद्र, कीर्ति आर्य, सभासद शीतल कटियार, मनोज साह जगाती और सपना बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कीर्ति, नवीन पांडे, प्रो. ललित तिवारी और हेमंत बिष्ट ने किया। धार्मिक अनुष्ठानों, भजन-सुंदरकांड और श्रद्धालुओं की सहभागिता के बीच नंदा देवी महोत्सव की रौनक देखते ही बनी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  पैरामेडिकल छात्रों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री धामी से मिले छात्र, ₹15 हजार इंटर्नशिप स्टाइपेंड समेत कई मांगें उठाईं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.