हल्द्वानी। मशहूर क्राइम रिपोर्टर के हत्यारों को अवैध पिस्टल व बुलेट उपलब्ध कराने वाले हल्द्वानी निवासी अपराधी दीपक सिसोदिया को एसटीएफ ने उधम सिंह नगर से गिरफ्तार करने का दावा किया है।

दीपक सिसोदिया पर कई संगीन मुकदमे दर्ज थे, वह पिछले कई वर्षो से फरार चल रहा था। उसकी तलाश में उत्तराखंड ही नहीं बल्कि मुंबई पुलिस भी जुटी हुई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी दीपक के ऊपर कई मुकदमे भी दर्ज हैं।

मुंबई के मशहूर क्राइम रिपोर्टर जेडे हत्याकांड में भी दीपक सिसोदिया शामिल था। दीपक के तार डान छोटा राजन गिरोह से भी जुड़े है। पत्रकार जेडे हत्याकांड में दीपक ने शूटरों को हथियार उपलब्ध कराने में मदद की थी। इस मामले में भी उसे उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी।

पुलिस के अनुसार जनवरी माह में दीपक सिसोदिया पैरोल पर हल्द्वानी अपने आवास आया था, लेकिन उसके बात वह फरार हो गया था, इसके बाद आरोपी की संपत्ति को कुर्क करने की भी आदेश न्यायालय से जारी किए गए थे।

इसी बीच आज दीपक सिसोदिया को एसटीएफ ने खटीमा के बनबसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा असर: ललित जोशी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.