लापता हुई किशोरी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में बरामद ,चिकित्सकीय परीक्षण में उसके गर्भवती होने की पुष्टि,16 वर्षीय किशोर की के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

चंपावत। चंपावत कोतवाली क्षेत्र से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया। किशोरी की बरामदगी के बाद कराए गए चिकित्सकीय परीक्षण में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। मामले की जांच के दौरान एक 16 वर्षीय किशोर की भूमिका सामने आने पर पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, किशोरी के लापता होने की सूचना मिलते ही चंपावत कोतवाली पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर तलाश और आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद किशोरी को कुछ ही समय में बरामद कर लिया।
बरामदगी के बाद पुलिस ने किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान एक 16 वर्षीय किशोर की भूमिका सामने आने पर उसके खिलाफ नाबालिग से संबंधित प्रावधानों के तहत पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी किशोर को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया। बोर्ड ने मामले को देखते हुए 16 वर्षीय किशोर को हरिद्वार स्थित बाल सुधारगृह भेजने के आदेश दिए।
वहीं, आवश्यक कानूनी और चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
चंपावत कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि चिकित्सकीय जांच में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में 13वीं अंतर-विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी, 12 विद्यालयों के 140 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.