हल्द्वानी। राज्य आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरीश पनेरू ने हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर पहाड़ से उपचार के लिए आए मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की।

उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान हरीश पनेरू ने मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उनकी जरूरतों और परेशानियों को समझा। उन्होंने कहा कि पहाड़ के दूरदराज क्षेत्रों से बेहतर उपचार की उम्मीद लेकर हल्द्वानी आने वाले मरीजों को इलाज के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्हें उचित उपचार मिले और जरूरत के समय हरसंभव सहायता उपलब्ध हो, इसके लिए वह लगातार प्रयासरत हैं।

उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनका संकल्प है और जरूरतमंद लोगों की मदद करना उनकी प्राथमिकता है। पहाड़ से आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए वे आगे भी हरसंभव सहयोग करते रहेंगे।

हरीश पनेरू की इस पहल को मरीजों और उनके परिजनों ने भी सराहा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आप बस शटल में बैठिए, बाबा के दर्शन की जिम्मेदारी हमारी—SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर कैंची धाम में शानदार व्यवस्था; हजारों श्रद्धालु सुगम शटल सेवा से पहुंच रहे बाबा के दरबार, शटल सेवा से बेझिझक, सुव्यवस्थित दर्शन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.