ब्रेकिंग न्यूज़

नव वर्ष में मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु,पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना

हल्द्वानी। आज पूरा देश नव वर्ष का पहला दिन बड़े ही धूमधाम से मना रहा है। नए साल के पहले दिन लोग सुबह से ही मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना कर रहें हैं और सभी के सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

हल्द्वानी के निलियांम कॉलोनी स्थित प्राचीन सिद्धेश्वर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु पूजा अर्चना कर रहे हैं और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे है। साथ ही अपने आराध्य भगवान शिव की पूजा अर्चना कर रहें हैं।

वहीं कालाढूंगी चौराहा स्थित कालू सिद्ध मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है, इस दौरान मंदिर पहुँचे श्रद्धालुओं का कहना है नया साल उत्साह और उमंग भरा हो, सभी के जीवन मे सुख समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य मिले, बुराई दूर हो और सभी सुखी रहें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत, आमसभा में रखा विजन, कल होगा मतदान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.