15 दिन से लापता पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता, मोबाइल की अंतिम लोकेशन नुमाइशखेत में मिली

बागेश्वर। बागेश्वर में पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार पिछले 15 दिनों से लापता हैं। परिजनों द्वारा लगातार उनकी तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन नुमाइशखेत के आसपास मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। उनकी मां ने पुलिस से पुत्र को जल्द तलाशने की गुहार लगाई है।
शनिवार को धीरेंद्र परिहार की मां नंदी परिहार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनका परिवार बागनाथ वार्ड में रहता है और उनके पुत्र धीरेंद्र 17 अक्टूबर से लापता हैं। लापता होने के बाद से ही परिवार के सदस्य उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।

शनिवार को धीरेंद्र परिहार की मां नंदी परिहार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनका परिवार बागनाथ वार्ड में रहता है और उनके पुत्र धीरेंद्र 17 अक्टूबर से लापता हैं। लापता होने के बाद से ही परिवार के सदस्य उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।

परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की। 17 अक्टूबर की शाम धीरेंद्र जिन स्थानों पर गए थे, वहां संपर्क कर उनके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद भी परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा है।

परिजनों के अनुसार, धीरेंद्र के मोबाइल नंबर की अंतिम लोकेशन नुमाइशखेत के आसपास मिली है। इसके बाद से परिवार की चिंता और बढ़ गई है। मां नंदी परिहार ने पुत्र के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द से जल्द उनका पता लगाने की मांग की है।

वहीं, कोतवाली प्रभारी अनिल उपाध्याय ने बताया कि अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाने के साथ ही उनका पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गैरसैंण विधानसभा सत्र के अंतिम दिन हंगामा,भ्रष्टाचार पर चर्चा की मांग ठुकराने से भड़का विपक्ष, तीन बार स्थगित हुई कार्यवाही

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.