हल्द्वानी। उत्तराखण्ड की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाए जाने की मांग को लेकर 18 अक्टूबर से बुद्धपार्क में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन चल रहा है आज अनशन में पहाड़ी आर्मी की जिलाध्यक्ष बैठी।

उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य के आंदोलन में महिलाओ ने अहम भूमिका निभाई लाठियां गोलियां खाई यहां तक मां बहनों के आबरू लूटी गयीं आंदोलन के दौरान एक ही सपना था हमारा राज्य बनेगा और हमारे हक हुकूक हमें मिलेगा, पलायन रुकेगा,महिलाये सुरक्षित रहेंगी मगर आज राज्य की बर्बाद हो गया है 

आंदोलन का नेतृत्व कर रहें पूर्व आईएएस विनोद प्रसाद रतूड़ी ने बताया कि अभी तक टिहरी के अनिल बहुगुणा, चखुटिया भुवन कठायत, गोचोर के रमेश थपलियाल, रूद्र प्रयाग सेवानिवृत्ति इंजीनियर दयाल सिंह राणा मासी आनंद राम चमोली के दुर्गा प्रसाद, ऋषिकेश रामेश्वर शर्मा, गैरसैण के नारायण सिंह बिष्ट,कर्णप्रयाग के दान सिंह मिगवाल, दिल्ली से आये जगदीश ममगइ, मासी के आनंद राम, पिथौरागढ़ के कविन्द्र चंद दिल्ली से आये एडवोकेट भुवन चंद्र, क्रमिक अनशन पर बैठे है कल तारा दत्त पाण्डेय बैठेंगे 

 उन्होंने ताया राज्य के कई जिलों से लगातार लोग धरना स्थल में आकर समर्थन दे रहे हैं अन्य राज्यों में रह रहे प्रवासी अभियान आंदोलन के लिए हल्द्वानी पहुंच रहे हैं

अनशन को समर्थन दें रहें पहाड़ी आर्मी अध्यक्ष हरीश rawatneने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण पहाड़ के अस्तित्व, अस्मिता और अधिकारहें पहाड़ी आर्मी के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा राज्य का निर्माण राज्यवासियो की रक्षा के लिए हुआ था, लेकिन राज्य गठन के वर्षों बाद भी स्थायी राजधानी का प्रश्न अधूरा है।

उन्होंने कहा, “पहाड़ के खेत, किसान, गांव और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बचाने के लिए गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाना आवश्यक है। राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के सपनों को अब और अधूरा नहीं रखा जाना चाहिए।

आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे समाजसेवी संतोष नेगी ने कहा राज्य के कई हिस्सों से आकर आंदोलनकारी हल्द्वानी में बैठे हैं तो अधिक से अधिक लोगों को आंदोलन में आने की अपील की उन्होंने आंदोलन में हर वर्ग की भागीदारी के साथ पहाड़ की पहचान, पलायन, रोजगार और पर्वतीय क्षेत्रों के विकास से जुड़े सवाल पर एक होना होगा

78 वर्ष के राज्य आंदोलनकारी गोपाल दत्त कुमोड़ी जो नन्दप्रयाग से हल्द्वानी पहुंचे जो 24 घंटे बुद्ध पार्क में टेट में ही रहते हैं 

इस दौरान ,पहाड़ी आर्मी के जिलाध्यक्ष फौजी राजेंद्र कांडपाल, प्रेमा मेर,नीमा भट्ट ,मनोज रावत, जय रावत अंजू पांडे, विनोद नेगी,संजय जोशी,संजय बिष्ट कविता जीना , देवेंद्र सालाकोट, संजय बिष्ट, तारा पाण्डेय,रजत पाटनी, दीपा दीपा आर्य मुन्नी देवी सीमा देवी ललिता देवी लता देवी हिमानी पांडे ज्योतिष्ण पांडे उषा शर्मा गजेंद्र नाथ आनंद राम शुभम जोशी दीपक जोशी तारागढ़ पांडे राजेंद्र कांडपाल आदि सैकड़ो आंदोलनकारी मौजूद रहें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में करवा चौथ क्वीन और डांडिया क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.