मुकेश बोरा की अध्यक्षता में संचालक मंडल की बैठक में आयोजन को मिली मंजूरी, हल्द्वानी के संकल्प वेंकट हॉल में होगा भव्य आयोजन

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के 77वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 28 नवंबर को हल्द्वानी के पीलीकोठी स्थित संकल्प वेंकट हॉल में आयोजित होने वाले इस वार्षिक अधिवेशन में दुग्ध उत्पादकों, सहकारी क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों की गणमान्य हस्तियों का जमावड़ा लगेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अति विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी।

अधिवेशन के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में संचालक मंडल के सदस्यों एवं अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम के आयोजन स्थल, तैयारियों, अतिथियों के स्वागत और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से 28 नवंबर को वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन आयोजित करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई।

इस वार्षिक अधिवेशन को दुग्ध संघ की गतिविधियों और उपलब्धियों की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम में संघ की वर्षभर की कार्यप्रणाली, वार्षिक प्रगति रिपोर्ट, आय-व्यय का विवरण तथा दुग्ध उत्पादकों के हितों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने, पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, दुग्ध व्यवसाय को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और सहकारी व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे भी चर्चा के केंद्र में रहेंगे।

अधिवेशन के माध्यम से दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को भी प्रमुखता से सामने रखने का अवसर मिलेगा। दुग्ध संघ से जुड़े उत्पादकों के योगदान और सहकारी आंदोलन को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका को रेखांकित किया जाएगा। कार्यक्रम में संघ की उपलब्धियों को साझा करने के साथ भविष्य की कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में होने वाले इस आयोजन को सहकारिता क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादकों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से अधिवेशन को व्यापक स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है।

बैठक में संचालक मंडल के सदस्य गोविंद सिंह मेहता, कृष्ण कुमार, आनंद सिंह नेगी, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, दीपा देवी, हेमा देवी, दीपा देवी रैक्वाल एवं थान सिंह बिष्ट मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा में 25 साल से बदहाल सड़क पर फूटा आक्रोश, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने सरकार से मांगा जवाब

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.