ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में किलबरी मार्ग के पास पॉलिटेक्निक के समीप गाड़ी खाई में जा गिरी 

रिपोर्टर – गुड्डू सिँह ठठोला 

नैनीताल।  किलबरी मार्ग के पास पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप अचानक देर रात वाहन अनियंत्रित होकर खाई जा गिरी जिसमें चार लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि महिंद्रा थार गाड़ी मल्लीताल की ओर आ रही थी तभी वाहन खाई में जा गिरा।

  हॉस्टल के छात्रों ने आवाज सुनी दौड़ते बाहर निकले हॉस्टल से छात्रों ने और स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी।

तुरंत घटनास्थल में पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत बी डी पांडे अस्पताल पहुंचाया चिकित्सक ने बताया की एक युवक के माथे में दो टांके आये हैँ। तीन लोग मामूली घायल हुए हैँ।उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी।

गनीमत रही कोई जान मॉल की हानि नहीं हुई।घटनास्थल में वाहन से घायलों को बाहर निकलने में छात्र सरफराज गोपाल मेहरा, नंदन सिंह रावत, गोपाल सिंह, हिंदी निवर्तमान सभासद भगवत सिंह रावत पुलिसकर्मी आदि मौजूद थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  मिशन 2027: तुषराड़, टकुरा और जमराड़ी पहुंचे हरीश पनेरू, ग्रामीणों से किया जनसंपर्क

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.