ब्रेकिंग न्यूज़

आयुक्त दीपक रावत के छापे से हड़कंप, भारी मात्रा में पकड़ी गई पॉलिथीन

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज बनभूलपुरा क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलिथीन की एक गोदाम में छापेमारी की है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

छापेमारी के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी मौजूद रही। यह कार्रवाई ख़्वाजा मस्जिद के पास किदवई नगर में की गई है। जहां पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन पकड़ी गई है। इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत कार्रवाई में जुटे हुए हैं।

उनके द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं कि शहर में किसी भी तरह से प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री न की जाए। जो भी उसका इस्तेमाल करता है, उसके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है।

जहां भी ऐसे गोदाम पाए जाते हैं उन पर छापेमारी की जाए, ऐसे में आज उनके द्वारा यह कार्रवाई की गई है। साथ ही जुर्माने का आकलन किया जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ब्लैकमेलिंग से जुड़े आत्महत्या मामले का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.