ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

ऋषिकेश। चीला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो फारेस्ट रेंजरों की मौत खबर सामने आ रही है, मिली जानकारी के अनुसार विभाग को मिली नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे दोनो रेंजर। तभी ये हादसा घाटा सोमवार शाम को चीला मार्ग पर हुए हादसे में दो अधिकारियों की जान चली गई।

हादसे के खबर मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को ऋषिकेश एम्स लाया गया है। जानकारी के अनुसार इनमे से एक पीएमओ ऑफिस में तैनात उत्तराखंड के आईएएस अधिकारी मंगेश घिड़याल के भाई की भी मौत इस हादसे में हुई है मंगेश घड़ियाल के भाई भी फॉरेस्ट रेंज ऑफीसर थे।

उक्त वन विभाग के वाहन में कुल 10 लोग बैठे हुए थे जिनमें से 04 की मृत्यु हो गई है, 05 घायल हैं तथा अन्य 01 गायब है।

मृतकों का विवरण-

1-शैलेश घिल्डियाल (रेंजर चीला रेंज)

2- प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर चीला रेंज)

3- सैफ अली खान पुत्र खलील निवासी चीला कॉलोनी (वन कर्मचारी)

4- कुलराज सिंह (अक्षा ग्रुप दिल्ली)

घायलों का विवरण-

1-हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वन विभाग)

2- राकेश नौटियाल (वन विभाग)

3- अंकुश (अक्षा ग्रुप दिल्ली)

4- अमित सेमवाल (वन कर्मचारी)

5- अश्वनी पुत्र बीजू पट्टी

उक्त दुर्घटना में आलोकी (वार्डन राजा जी नेशनल पार्क चीला) अभी गायब है।

उक्त सभी मृतकों और घायलों को एम्स अस्पताल ऋषिकेश में लाया गया है। पुलिस द्वारा उक्त संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विदित हुआ है कि चीला रेंज में नएं वाहन के ट्रायल के दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा रह गई जिसके कारण दुर्घटना हुई।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 23 जून 2026

You missed

error: Content is protected !!