ब्रेकिंग न्यूज़

 हरिद्वार से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां-बाप ने अपने ही 7 साल के बच्चें को बार-बार गंगा में डुबकी लगवाकर मार डाला। बताया जा रहा है कि बच्चे को ब्लड कैंसर था, माता-पिता को ये उम्मीद थी कि गंगा में डुबकी लगाने से बच्चा ठीक हो जाएगा। बच्चा तड़प कर चीखता रहा लेकिन वो हर की पौड़ी पर मंत्रों का जाप करते रहे, जिसके बाद बच्चे की मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके माता-पिता ने उन्हें गंगा स्नान से कैंसर ठीक होने की आशा में बार-बार गंगा स्नान करने के लिए मजबूर किया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि बच्चे के माता-पिता हर की पौड़ी के तट पर लगातार मंत्रों का जाप करते रहे, जबकि बच्चे की चाची ने उसकी तेज चीख को नजरअंदाज करते हुए बार-बार उसे गंगा में डुबो दिया, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

पानी में ज्यादा डुबकी लगवाने से बच्चे की मौत

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आसपास खड़े लोगों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी और उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन महिला नहीं मानी और बच्चे को गंगा में डुबकी लगवाती रही।

इस घटना के बाद हंगामा मच गया और जब तक महिला को रोका गया तब तक काफी देर हो चुकी थी। जिसके बाद बच्चे की मृत्यु हो गई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी का आरोप, हल्द्वानी कोतवाली में एफआईआर दर्ज

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.