ब्रेकिंग न्यूज़

एसपी सिटी ने हल्द्वानी शहर में बम डिस्पोजल, डॉग स्क्वाड टीम के साथ एवम थाना प्रभारी ने अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत चलाया सघन चैकिंग अभियान

हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत सभी अधीनस्थ अधिकारियों थाना प्रभारियो एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत होटल, ढाबा, रेस्टोरेंटों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन तथा जनपद बॉर्डर में प्रभावी चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है। 

       निर्देशानुसार आज  हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी के नेतृत्व में उमेश मलिक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, थाना पुलिस और बीडीएस, डॉग स्क्वायड समेत हल्द्वानी शहर के रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थलों में चैकिंग की गई। 

     इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियों एवम चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत वाहन, रेस्टोरेंट , ढाबा एवम सार्वजनिक स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

     संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई तथा जनता से संदिग्ध गतिविधि की सूचना स्थानीय पुलिस और 112 को देने की अपील की गई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए फर्जी प्रमाण पत्र का मामला : अधिवक्ता समेत पांच पर मुकदमा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.