एसटीएफ ने करोड़ों की ठगी के आरोपियों को राजस्थान से किया गिरफ्तार 

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने करोड़ों की ठगी के आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ देहरादून साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया था।

एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि फर्जी वैब साईट तैयार कर यूटयूब वीडियो को लाईक व सबस्क्राइब कर पैसे कमाने का लालच देकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के सदस्यों कादिर खान निवासी थाना बलारा जिला सीकर राजस्थान और अनीस खान निवासी उपरोक्त को सीकर राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

इस मामले में शिकायतकर्ता प्रियंका नेगी को कम्पनी का एग्जूटिव बताते हुये यू टयूब वीडियो लाईक एवं सब्स्क्राईब करने के नाम पर जल्दी पैसा कमाने का लालच देकर लगभग 2 करोड़ की धनराशि की ठगी कर ली। इस मामले में साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने जांच के आधार पर कादिर खान निवासी थाना बलारा जिला सीकर राजस्थान और अनीस खान निवासी आरोपियों उनको गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया।

आरोपी धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि को वे विभिन्न बैक खातो में प्राप्त करने के लिए फर्जी सिम आईडी कार्ड का प्रयोग करते थे। घटना का खुलासा करने वाली टीम में निरीक्षक विकास भारद्वाज, एसआई राजीव सेमवाल और कानि. शादाब अली शामिल रहे।

इधर एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपील की, कि ऑनलाईन जॉब के आवेदन करने से पूर्व साईट का वैरीफिकेशन स्थानीय बैंक, सम्बन्धित कम्पनी की जांच करा लें। वित्तीय साईबर अपराध घटित होने पर तुरन्त 1930 नम्बर पर सम्पर्क करें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर कल से पूर्व IAS विनोद प्रसाद रतूड़ी करेंगे अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.