फिर चार माह के लिए बढ़ सकता है यूनिफॉर्म सिविल कोड समिति का कार्यकाल

उत्तराखंड। विशेषज्ञ समिति यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार कर चुकी है। अलबत्ता अभी ड्राफ्ट प्रदेश सरकार को नहीं सौंपा गया है। माना जा रहा था कि समिति सितंबर महीने तक अपनी ड्राफ्ट रिपोर्ट सरकार को सौंप देगी।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि समिति ने ड्राफ्ट बनाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अभी तक रिपोर्ट सरकार को नहीं सौंपी जा सकी है। 

शासन को विस्तार देने के संबंध में समिति की ओर से प्रस्ताव भेज दिया गया है। विशेष सचिव रिद्धिम अग्रवाल ने प्रस्ताव प्राप्त होने की पुष्टि की है। विशेषज्ञ समिति यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार कर चुकी है। अभी ड्राफ्ट प्रदेश सरकार को नहीं सौंपा गया है। यदि सरकार समिति का कार्यकाल बढ़ाती है, तू यह समिति का कार्यकाल तीसरी बार होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 27 मई 2022 को सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति बनाई गई थी। समिति से छह माह में ड्राफ्ट तैयार कर रिपोर्ट देने की अपेक्षा की गई थी।

लेकिन तय समय पर ड्राफ्ट तैयार नहीं हो पाया। सरकार ने छह माह का विस्तार दिया। 27 मई 2023 को समिति का कार्यकाल पूरा हुआ और उसे एक बार फिर चार माह का विस्तार दे दिया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा भीमताल में यूपीसीएल के 30 कर्मचारियों को मिलेगी एआई की ट्रेनिंग, दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.