ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में राज्य अतिथि गृह में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट के अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नैनीताल क्लब सभागार में शनिवार को राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में एनएचएम की भौतिक एवं वित्तीय समीक्षा के अलावा एनएचएम में चल रहे निर्माण कार्य पर चर्चा की गई।
उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, राष्ट्ीय किशोर कार्यकम,कायाकल्प कार्यकम,आयुष्मान कार्ड, अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना की विस्तृत जानकारी ली। राष्ट्ीय किशोर स्वास्थ्य कार्यकम के तहत स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम तहत 10 से 19 वर्ष के बालक बालिकाओं का शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य, पीयर एज्युकेटर और काउंसलरों के माध्यम से गुणव त्ता परक किशोरों को सलाह दी जाती है।
उन्होंने ने गमीण मातृ मृत्यु दर को कम करना, नवजात मृत्यु दर कम करना, 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर कम करना और कुल प्रजनन दर स्थिर रखने की बात कही। कहा कि ग्ामीण इलाकों स्वास्थ्य विभाग की टीम आयुष्मान कार्ड, गोल्डन कार्य की जानकारी लिए लोगों को जागरुक करने की बात कही।

उन्होंने टीबी मुक्त और नशा मुक्ति अभियान केलिए ब्लाकों में शिविर लगाने के निर्देश दिए।
इस दौरान क्षेत्र की विधायक सरिता आर्या, बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. केके पांडे, बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. तरुण कुमार टम्टा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी महिला अस्पताल डॉ. उषा जंगपांगी, सीएमओ एनएचएम एनसी तिवारी, डॉ. राजेश ढकरियाल, मनोज कांडपाल, मदन मेहरा, दीवान बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : जीएसटी कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का जीएसटी कार्यालय पर प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन बाजार बंद की चेतावनी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.