बीटीकेआईटी की फ्रेशर पार्टी के दौरान दो छात्र गुटों में मारपीट  देखते ही देखते मामला दोनों गुटों में मारपीट

अल्मोड़ा। द्वाराहाट में एक बार फिर कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट चर्चा में है। बता दें कि बीटीकेआईटी की फ्रेशर पार्टी के दौरान दो छात्र गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

पूरे प्रकरण में दो छात्रों के सिर में चोट आई है। कुछ अन्य छात्र भी चोटिल हुए हैं। गुरुवार की रात छात्रों के गुट आमने-सामने आ गए। छात्रों के एक गुट ने दूसरे पर पथराव कर दिया। कॉलेज प्रशासन पथराव करने वाले छात्रों को चिह्नित करने में जुट गया है।

खबर के मुताबिक द्वाराहाट स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया था। फ्रेशर पार्टी में हुए कार्यक्रम में छात्रों ने जमकर धमाल मचाया। सब कुछ सही चल रहा था।

इसी बीच देर शाम बी-टेक द्वितीय वर्ष व तृतीय वर्ष के छात्रों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। तू-तू, मैं-मैं के बाद नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। देखते ही देखते दोनों गुट एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे।

इससे कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, कई छात्र अपने-अपने कमरों में दुबक गए। शोर के बीच मौके पर कॉलेज प्रशासन भी पहुंच गया। तब तक छात्र आपस में उलझते रहे।

बमुश्किल छात्रों को अलग किया गया। छात्रों को अपने-अपने कक्ष में जाने के लिए कहा गया। तब जाकर मामला शांत हो पाया।

 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के होटल में युवक की संदिग्ध मौत, महिला मित्र के साथ ठहरा था; पुलिस कर रही पूछताछ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.