ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में जटिल हृदय रोगों के इलाज को मिल रहा विस्तार, चंदन हॉस्पिटल में 300 से अधिक कार्डियोथोरेसिक व वैस्कुलर प्रक्रियाएं पूरीछात्रसंघ चुनाव को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट—चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी, ड्रोन से नजर और सघन चेकिंग-फ्रिस्किंग, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, पुलिस बल को किया ब्रीफ व कराया फ्लैग मार्च, चेतावनी- चुनाव की आड़ में हुड़दंग, धमकी या अराजकता की कोशिश की तो कार्यवाही तयबैंक कर्मचारियों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहतभीषण सड़क हादसा: ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, महिला-बच्चों समेत 13 घायल, तीन की मौतउत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 136 पर्वतारोही फंसे, दो की मौत

चंपावत। मेहनत कर मुकाम हासिल करने वालों में अब पहाड़ की बेटियां भी किसी से काम नहीं है इसीलिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को चरितार्थ करते हुए चंपावत जिले की नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर की रहने वाली पल्लवी पंत ने आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) अधिकारी ग्रेड बी परीक्षा उत्तीर्ण की है।

आरबीआई में पल्लवी के अफसर बनने से सुदूर पंचेश्वर क्षेत्र से लेकर सीमांत के दोनों जिलों चंपावत और पिथौरागढ़ का नाम रोशन हुआ है।

इस वर्ष आरबीआई के ग्रेड बी ऑफिसर के लिए देश भर से महज 34 अभ्यर्थियों !का चयन हुआ है। छोटे गांव में जन्मीं पल्लवी ने महज 23 साल की उम्र में ये कामयाबी हासिल की है।

पल्लवी के पिता परम पंत आपात सेवा 108 की एंबुलेंस के पिथौरागढ़ जिला प्रभारी रह चुके हैं और अब एक प्राइवेट नौकरी करते हैं। जबकि मां कॉस्मेटिक्स की दुकान चलाती हैं।

देहरादून से इंटर, दिल्ली विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में स्नातक और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पीजी करने वाली पल्लवी संघ लोक सेवा आयोग की आईएएस परीक्षा के पहले दो प्रयासों में साक्षात्कार तक भी पहुंच चुकी हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अहिरावण और रावण वध के साथ श्री सिद्धेश्वर महादेव रामलीला का भव्य समापन, दर्शकों की उमड़ी भीड़

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.