ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में भवाली मार्ग के समीप पाइंस स्थित श्मशान घाट के लिए मोटर मार्ग बनाने को लेकर भाजपा शिष्ट मंडल जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। पाइन्स स्थित शमशान घाट के लिए मोटर मार्ग को शीघ्र बनाने हेतु भाजपा का एक शिष्ट मंडल जिलाधिकारी से मिला इस संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं को जिलाधिकारी ने बताया कि आकलन और सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने बताया कि वन विभाग को अनापत्ति के लिए पत्र भेजा जा चुका है।

एक और वैकल्पिक मार्ग के रूप में सर्वे के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को भी जिलाधिकारी द्वारा आदेशित किया गया।

ज्ञातव्य है कि क्षेत्रीय सांसद व मंत्री माननीय अजय भट्ट द्वारा इस मार्ग को बनाने के लिए शासन स्तर पर कार्यवाही कर डी पी आर के लिए तीन लाख रुपए स्वीकृत कराए गए हैं ।

आज के इस शिष्ट मंडल में सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, नगर मंडल अध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह रावत, मोहन सिंह नेगी, कैलाश रौतेला,अतुल कुमार,उमेश भट्ट,वैभव जोशी,आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव के बीच हल्द्वानी में बवाल, दो गुटों में जमकर पथराव और लाठी-डंडे चले

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.