ब्रेकिंग न्यूज़

नैना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष  पुनीत टंडन ने गोलघर चौराहे तक स्ट्रीट लाइटिंग की खराब व्यवस्था को सही करवाने को लेकर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद को लिखित पत्र सोफा  

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

 नैनीताल। मल्लीताल रिक्शा स्टैंड से गोलघर चौराहे तक स्ट्रीट लाइटिंग की ख़राब व्यवस्था के संबंध में 

माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल द्वारा आज सम्मानित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नैनीताल  राहुल आनंद के सम्मुख मल्लीताल रिक्शा स्टैंड से घोड़ा स्टैंड और आगे गोलघर चौराहे तक उचित स्ट्रीट लाइटिंग व्यवस्था करवाने के संबंध में लिखित पत्र सौंपा गया।

इस राह में उचित रोशनी की व्यवस्था ना होने के कारण आम जन और पर्यटक को शाम के समय मल्लीताल रिक्शा स्टैंड से आगे जाने में बेहद असुविधा होने के साथ पर्यटक को बच्चों और महिलायें या बुजुर्गों के साथ मल्लीताल मुख्य बाज़ार आने में डर सा महसूस होता है। 

कई कारणों में से एक इस कारण से भी मल्लीताल मुख्य बाज़ार में ऐतिहासिक बड़ा बाज़ार जैसे हेरिटेज मार्केट होने और हाल ही में कुमाऊँ शैली के आधार पर सौंदर्यकरण करी खड़ी बाज़ार का आनंद लेने से भी पर्यटक वंचित रह जाता है।

स्वाभाविक है की इस कारण हर प्रकार के लोकल फ्लेवर होने के बावजूद यहाँ पर्यटक की भारी कमी है और नैनीताल के ऐतिहासिक बाज़ार होने के बाद भी व्यापारियों की व्यावसायिक परिस्थितियाँ बहुत ख़राब होती जा रहीं हैं।

महोदय से आग्रह किया गया है की ख़राब बिजली खम्बों और नदारत बल्बों को तुरंत सही करवा और ज़रूरत अनुसार नये बिजली खम्बों या फिर स्वयं संचालित सोलर लाइटिंग पैनल लगवा कर स्ट्रीट लाइटिंग की इस बड़ी कमी को अत्यावश्यक समझते हुऐ सही करवाने के उचित आदेश देने की कृपा करें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा-सुनंदा महोत्सव में नैनीताल पुलिस की मानवीय पहल, 86 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.