ब्रेकिंग न्यूज़

“ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान में जारी है SSP NAINITAL की जनपद को नशामुक्त बनाने की फाइट
अलग-अलग जगहों पर की नशा तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक

एक बार फिर नशे के तस्करों वार, 34.23 ग्राम स्मैक के साथ 03 तस्कर गिरफ़्तार 

मुख्यमंत्री धामी द्वारा उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे “ड्रग्स–फ्री देवभूमि” मिशन- 2025 अभियान 

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा,  नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु एसओजी एवं सभी थाना प्रभारियों को सघन चैकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
साथ ही जनपद स्तर पर गठित एएनटीएफ को भी सक्रिय रूप से कार्य कर नशा तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

उक्त क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी  हरबन्स सिंह के निर्देशन व  नितिन लोहानी क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/ भवाली के पर्यवेक्षण में
एएनटीएफ प्रभारी, थानाध्यक्ष मुखानी व वनभूलपुरा के नेतृत्व में 03 अलग-अलग थाना क्षेत्रान्तर्गत नशा तस्करों के विरुद्ध धड़-पकड़ की कार्यवाही करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कुल- 34.23 ग्राम स्मैक बरामद किया है।

जनपद एएनटीएफ/ कोतवाली हल्द्वानी-
उ0नि0 बलवंत कंबोज प्रभारी जिला एएनटीएफ की टीम ने तीन पानी पंचमुखी मंदिर के पास कोतवाली हल्द्वानी से चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी में 8/21एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी-
पंकज नेगी उम्र- 19 वर्ष पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी ढोला खेड़ा पंचमुखी मंदिर तीन पानी कोतवाली हल्द्वानी जिला नैनीताल।
बरामदगी- 16.40 ग्राम अवैध स्मैक
पूछताछ- पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह स्मैक गोला पार एक महिला से मिलती है जिससे मैं खरीद कर लाता हूं और तीन पानी व मंडी क्षेत्र में बेचता हूँ।
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास व अन्य स्मैक तस्करों की भी जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम-
1- उ0नि0बबीता कोतवाली हल्द्वानी
2.का0 अमनदीप सिंह एएनटीएफ
3.काo नवीन कुमार एएनटीएफ 4. काo अरुण कुमार कोतवाली हल्द्वानी

थाना वनभूलपुरा
थानाध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा देखरेख शान्ति व्यवस्था/गस्त के दौरान अनश उर्फ मिद्द पुत्र साबिर निवासी मलिक का बगीचा बनभूलपुरा जिला नैनीताल को अवैध स्मैक के साथ तीस फीटा रोड के आगे खाली प्लाट, मलिक का बगीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल से गिरफ्तार किया गया। जिसके विरूद्ध थाना हाजा पर धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
बरामदगी- 15.85 ग्राम अवैध स्मैक

पुलिस टीम
1- थानाध्यक्ष  नीरज भाकुनी
2- उ0 नि0 शंकर नयाल
3-का0 मुन्ना सिंह
4- का0 परवेज अली

थाना मुखानी

थानाध्यक्ष मुखानी  प्रमोद पाठक के नेतृत्व में चौकी आम्रपाली पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान विजय कश्यप उर्फ गोलू पुत्र तुलाराम निवासी- जीवनपुरम, लालडॉट के कब्जे से
1.98 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरुद्ध थाने में 8/21 NDPS अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम-
1- चौकी प्रभारी आम्रपाली दीवान सिंह ग्वाल
2- हे0का0 प्रेम सिंह

3- महबूब अली

“ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर नशा तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक जारी

 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : नन्दा देवी महोत्सव के महाभंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.