ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड में जिन लोगों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं उनकी समस्या के समाधान के लिए आधार कार्ड या परिवार रजिस्टर की नकल से कार्ड बनाने पर विचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में आयुष्मान योजना के अधिकारियों के साथ बैठक की।

इस दौरान उन्होंने राज्य में शत प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में राशन कार्ड की दिक्कत से कई लोगों के कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। यह राज्य के आम लोगों के साथ एक तरह से अन्याय है।

उन्होंने कहा कि राज्य के जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है या उनका डेटा शो नहीं हो रहा। ऐसे लोगों के लिए अन्य विकल्प तलाशे जाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार रजिस्टर की नकल इसका विकल्प हो सकता है।आधार कार्ड भी इसके लिए एक विकल्प बनाया जा सकता है।

उन्होंने अधिकारियों को इस पर होमवर्क कर जल्द प्रस्ताव तैयार करने को कहा। ताकि कैबिनेट में इस समास्या का समाधान कर लोगों के कार्ड बनाए जा सके। उन्होंने योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए लद्दाख व जम्मू कश्मीर में दी गई व्यवस्थाओं का भी अध्ययन करने को कहा।

राशन कार्ड के अलावा अन्य विकल्प तलाशें बैठक में प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि जिन लाभार्थियों के नए राशन कार्ड बने हैं उनका डाटा पोर्टल पर शो नहीं कर रहा है। इस कारण राशन कार्ड होने के बाद भी आयुष्मान कार्ड बनाने में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि कार्ड बनाने के लिए रियल टाइम पर डाटा शो होना जरूरी है।

पांच लाख के करीब लोग कर रहे इंतजार
राज्य में पांच लाख के करीब लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। इसके पीछे मुख्य वजह यह है कि कई लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है। कई के राशन कार्ड का डेटा आयुष्मान के साफ्टवेयर में शो नहीं हो पा रहा। ऐसे में लोगों को पांच लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज की सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; साथी फरार, दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.