ब्रेकिंग न्यूज़

अगर आप भी यूपीआई के जरिए पेमेंट करते हैं, तो यह आपके लिए हैं। मंगलवार (6 फरवरी) को अचानक कई बैंकों का सर्वर डाउन हो गया है, जिसके चलते लोगों को यूपीआई पेमेंट करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि बैकों के सर्वर डाउन होने से यूपीआई ट्रांजेक्शन फेल हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह समस्या कई घंटों से बनी हुई है। लोग यूपीआई के जरिए पैसों का लेन-देन नहीं कर पा रहे हैं। HDFC बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और कोटक महिंद्रा बैंक समेत कई बैंकों के सर्वर डाउन हैं।

कई यूजर्स ने की शिकायत

मंगलवार को बड़ी संख्‍या में लोग UPI से पेमेंट करने में असुविधा सामना करते नजर आए। पेटीएम से लेकर गूगल पे, फोन पर पर कई लोगों के पेमेंट अटक गए, जिसकी शिकायत वह सोशल मीडिया पर करते नजर आए। यूजर्स ने बताया कि उन्हें गूगल पे, PhonePe, भीम जैसी ऐप्स पर UPI के जरिए भुगतान करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

एक यूजर ने एक्स (ट्विटर) पर यूपीआई पेमेंट न होने की शिकायत की। SBI बैंक के एक यूजर ने पूछा कि यूपीआई पेमेंट क्यों नहीं हो रही है? उसने इसके साथ ही पेमेंट का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में नंदा देवी के डोले में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंज उठी सरोवर नगरी; नम आंखों से मां नंदा-सुनंदा को कैलाश के लिए दी विदाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.