ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। उत्तराखंड के छोटे कस्बों और शहरों से शुरू होकर “किताब कौतिक अभियान” देशभर में चर्चित हो गया है। “क्रिएटिव उत्तराखंड- कुमाउनी आर्काइव” टीम द्वारा कुमाऊँ के लगभग सभी जिलों चम्पावत के टनकपुर, चम्पावत, बागेश्वर के बैजनाथ, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा के द्वाराहाट, नैनीताल के भीमताल और ऊधमसिंहनगर के नानकमत्ता में किताब कौतिक के सफल आयोजन के बाद अब हल्द्वानी में पहली बार “किताब कौतिक” होने जा रहा है। 

आगामी 9 फरवरी से 11 फरवरी तक तीन दिन के लिए एच. एन. इंटर कॉलेज में “हल्द्वानी किताब कौतिक” के नाम से हो रहा है।आज एक पत्रकार वार्ता में किताब कौतिक आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. बहादुर सिंह बिष्ट व पूर्व उच्च शिक्षा निर्देशक ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक साल में टनकपुर, बैजनाथ, चंपावत, पिथौरागढ़, द्वाराहाट, भीमताल और नानकमत्ता में “किताब कौतिक” के सफल आयोजन हुए हैं।

जिनमें छात्रों, युवाओं व विभिन्न वर्गों के अब तक 50 हजार से ज्यादा लोग शामिल हो चुके हैं।आयोजन समिति के डॉ. सतीश पंत ने बताया कि तीन दिन के किताब कौतिक के आयोजन के दौरान 70 से अधिक प्रकाशकों की लगभग 75,000 से अधिक पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। इन पुस्तकों में बाल साहित्य, विग्यान, पर्यटन, राजनीति, संस्कृति, लोक संस्कृति, आध्यात्मिक साहित्य, पौराणिक साहित्य आदि से सम्बंधित हर तरह की उपयोगी पुस्तकें आम पाठकों के लिए उपलब्ध रहेंगी।

आयोजन समिति के सचिव नरेन्द्र बंगारी ने बताया कि कार्यक्रम को बहुआयामी बनाने के लिए साहित्यिक परिचर्चा, पुस्तक लोकार्पण , फोटोग्राफी प्रतियोगिता, विज्ञान का कोना, दूरबीनों से तारा अवलोकन, नेचर वॉक, पक्षी अवलोकन, स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल व प्रसिद्ध लेखकों/कवियों/कथाकारों से सीधी बातचीत भी इस कौतिक के तीनों दिन होगी।

इसके अलावा स्कूली बच्चों की क्विज, ऐपण, चित्रकारी और कविता वाचन प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी।किताब कौतिक के आयोजन सो जुड़ी क्रिएटिव उत्तराखंड -म्यर पहाड़ के दयाल पान्डे ने कहा कि कौथिक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के कई चर्चित चेहरे भी आ रहे हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति बने प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, कूटा ने दी बधाई और शुभकामनाएं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.