ब्रेकिंग न्यूज़
कप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकातएसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस का बड़ा खुलासा: 7 चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ समेत दो गिरफ्तार, ₹2.28 लाख नकदी और चोरी की बाइक बरामदरामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार
खबर शेयर करे -

बनभूलपुरा उपद्रव में घायल फोटोग्राफर से मिले CM धामी

घायलों को उच्च स्तर का इलाज दिए जाने के निर्देश

सभी घायलों के जल्द स्वस्थ लाभ की सीएम ने की कामना

पूरी घटना की पल-पल ली जानकारी

बनभूलपुरा उपद्रव में घायल हुए पुलिसकर्मियों और पत्रकारों से मिले CM

पुलिस टीम व महिला पुलिस कर्मियों पर हमला करना बेहद निंदनीय

अराजक तत्वों द्वारा देवभूमि का माहौल खराब करने का किया गया प्रयास

उपद्रव के आरोपियों के खिलाफ होगी बेहद सख्त कार्रवाई CM

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को बनभूलपुरा में मलिक का बगीचे में अवैध रुप से कब्जा कर बनाए मदरसा- नमाज स्थल ध्वस्त करने गयी टीम पर अराजक तत्वों द्वारा पथराव में घायल हुए पुलिस कर्मी, पत्रकारों से मुलाक़ात कर हाल चाल जाना।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी कोतवाली परिसर में करीब 20 से अधिक घायल पुलिस कर्मी और पत्रकारों से मुलाक़ात की। इस दौरान घायलों ने घटना की पूरी जानकारी और आप बीती बताई। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज चल रहा है, और उनके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने जिला प्रशासन-पुलिस अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ सख्त सख्त कार्रवाही करने के आदेश दिए।कहा कि पुलिस कर्मी, पत्रकारों पर हुआ हमला निंदनीय है।

क़ानून अपना कार्य कर रहा है। कुछ अराजक तत्वों ने देव भूमि उत्तराखंड का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं । ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उन्होंने दूरभाष पर घायल पत्रकारों से भी बात की जिन्होंने बताया कि उन्हें जिंदा आग में झोंकने के प्रयास किए गए। साथ ही उन्होंने कालाढूंगी एसडीएम रेखा कोहली से भी उन्होंने बात की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकारी संपत्ति में अतिक्रमण करने वालों और हिंसा फैलाने के खिलाफ जांच समिति बनाकर सख्त कार्रवाही की जाएगी। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान प्रभारी मंत्री रेखा आर्या, मंडी परिषद अध्यक्ष डा अनिल कपूर डब्बू, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक बंशीधर भगत, डीआईजी योगेंद्र रावत, जिलाधिकारी वंदना सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी एन मीणा, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा के लिए नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट, 11 केंद्रों पर अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था

You missed

error: Content is protected !!