ब्रेकिंग न्यूज़

पैराग्लाइडिंग के दौरान महिला एक घर की छत पर जा गिरी। हादसे में महिला की मौत हो गई।

यह चौकाने वाला मामला हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से सामने आया है। 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

कुल्लू। तेलंगाना के संगारेड्डी जिला निवासी महिला पैराग्लाइडिंग हार्नेस टूटने के बाद छत पर जा गिरी इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

पैराग्लाइडर पायलट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक महिला के टेंडम फ्लाइट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हार्नेस हवा में ही टूट गया। जिससे महिला एक घर की छत में जा गिरी और वही दम तोड़ दिया। 

इस घटना के बाद एहतियात के तौर पर सभी पैराग्लाइडिंग गतिविधियों पर रोक लगा दी है। वही प्रशासन ने इस मामले में जांच के आदेश भी जारी कर दिए है।

जांच के दौरान यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पायलट ने किसी स्वीकृत पैराग्लाइडिंग साइट से उड़ान भरी थी और पायलट के पास इससे संबंधित दस्तावेज थे या नही। 

आपको बता दें कि धोबी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सबसे प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट में से एक है। बीते कुछ सालों से यहां दुर्घटनाओं की संख्या में बढ़ोतरी हो गई थी।

जिसके बाद हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने जनवरी 2022 में सभी पैराग्लाइडिंग की गतिविधियों पर रोक लगा दी थी। इससे पहले भी सेफ्टी टूटने से एक महिला की मौत हुई थी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के विधायक के फार्म हाउस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दारोगा समेत चार गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.