ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। बनभूलपूरा हिंसा के बाद से फरार चल रहे मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे के विदेश भागने की आशंका के बीच पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। इनके समेत नौ लोगों के घरों की कुर्की भी होगी।

बनभूलपुरा हिंसा के सातवें दिन एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बृहस्पतिवार देर शाम बताया कि हल्द्वानी हिंसा मामले में अब तक 42 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोइद के नेपाल भागने की आशंका के बीच पुलिस की टीमें सीमा पर सक्रिय हैं और सुरक्षा एजेंसियों को भी जानकारी दे दी गई है। इसके अलावा फरार अभियुक्तों के खिलाफ धारा 83 के तहत कार्रवाई भी की जाएगी, इसके लिए पुलिस ने वारंट ले लिया है। इससे पहले डीएम के आदेश पर बनभूलपुरा इलाके में कुछ क्षेत्रों में दो से सात घंटे की छूट दी गई।

इस दौरान लोग घर से बाहर निकले और राशन, दवा समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की। जिलाधिकारी ने भी बनभूलपुरा इलाके का दौरा कर हालात की जानकारी ली। मलिक के बगीचा से मलबा हटाने का काम लगातार दूसरे दिन भी जारी है। बृहस्पतिवार को ध्वस्त किए गए अवैध मदरसा और नमाज स्थल का मलबा हटाया गया। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है।

डीएम के आदेश पर बनभूलपुरा थाना में सिटी मजिस्ट्रेट का कैंप कार्यालय खोला गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि जिससे अगर किसी को मेडिकल समेत अन्य आवश्यक कार्य हैं, उस पर तत्काल कार्रवाई कर मदद पहुंचाई जा रही है। जोनल मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि लोगों को राशन, सब्जी आदि सभी आवश्यक वस्तुओं को उपलब्ध कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : न्यायालयों की अनियमितताओं पर बार एसोसिएशन सख्त, अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
error: Content is protected !!