ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड में आए दिन गुलदार की चहलकदमी और हमलों से लोग दहशत में हैं ताजा घटनाक्रम चमोली जिले से है

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

चमोली। उत्तराखंड में आए दिन गुलदार की चहलकदमी और हमलेकी खबरों से लोगो में दहशत फैली हुई है। पौड़ी गढ़वाल व श्रीनगर के साथ ही अब चमोली में भी गुलदार दिखने से लोग दहशत में आ गए हैं।

श्रीनगर गढ़वाल में एक बार फिर शहर की आबादी वाले क्षेत्रों में गुलदार की धमक ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है।

बुधवार रात आंचल डेयरी के पास गुलदार ने स्कूटी सवार पर झपटा मारने की कोशिश की। स्कूटी सवार ने बमुश्किल भागकर जान बचाई।

घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। जब आंचल डेयरी के पास रात करीब सवा नौ बजे एक स्कूटी सवार पर गुलदार ने अचानक झपटा मारने की कोशिश की।

सूचना पर वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया है। शहर के अलग.अलग हिस्सों में अब चार पिंजरे लगा दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि इससे पहले गुलदार नेपाली मूल के एक परिवार के घर के पास दिखाई दिया। उधर देवलगढ़ चौखाल में भी गुलदार ने गोशाला में बंधी को गाय दिया।

इस बीच कोट ब्लॉक के दिगोली में 14 फरवरी को गुलदार शाम करीब छह बजे काम से लौट रहे मजदूरों के पीछे दौड़ा।मजदूरों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

कीर्तिनगर ब्लॉक के हिंसरियाखाल क्षेत्र में भी गांव की बकरी को गुलदार ने मार डाला। जबकि उमरी गांव में दो कुत्तों पर भी हमला किया, जिससे क्षेत्र में दहशत बनी है।

कुछ दिनों पहले श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल परिसर में गुलदार के घुसने का वीडियो वायरल हुआ। जिससे इलाके में दहशत है। सीसीटीवी फुटेज में गुलदार अस्पताल परिसर में घूमता दिख रहा है। जिससे लोग दहशत में हैं।

चमोली जिले के तपोवन में एनटीपीसी के बैराज साइड में लेपर्ड दिखने की खबर भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि नंदा देवी राष्टीय पार्क में लेपर्ड को ट्रेस करने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे। जिससे पता लग सके कि लेपर्ड है या स्नो लैपर्ड।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी : प्राचीन मन्दिर में कलश यात्रा के साथ राम कथा के आयोजन की शुरुआत
error: Content is protected !!