ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। बनभूलपुरा हिंसा में शामिल आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसता जा रहा है। वन निगम ने गौला खनिज निकासी के इंदिरानगर गेट में 44 वाहनों को चिह्नित किया है जिनका संबंध उपद्रव में शामिल आरोपियों से है।

इन वाहनों की खनिज निकासी को बंद कर दिया गया है। पंजीकरण निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है।
गौला में 11 गेटों के माध्यम से खनन होता है, इसमें डंपर स्वामी को वन निगम में पंजीकरण कर नंबर लेना होता है। इसे हर साल नवीनीकरण भी किया जाता हे। इंदिरानगर गेट में करीब सवा सात सौ वाहन पंजीकृत हैं।

जिला प्रशासन हाल में बनभूलपुरा हिंसा में उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में जिला खनन समिति की बैठक में आरोपियों के गौला खनन में लगे वाहनों के पंजीकरण का पता कर निरस्त करने का फैसला किया गया। वन निगम के डीएलएम धीरेश बिष्ट के अनुसार ऐसे 44 वाहनों को चिह्नित किया गया है।

इनकी निकासी को बंद किया गया है। पंजीकरण निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है। आरएम महेश आर्य के अनुसार इंद्रानगर गेट में अभियुक्तों के वाहनों की निकासी को बंद की गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप; लाखों के नुकसान की आशंका

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.