ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी।  बुधपार्क में ओखलकांडा से आए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि पिछले साल 17 नवंबर को मैक्स दुर्घटना में 10 मृतकों के परिवार जनों को प्रशासन ने आधा मुआवजा दिया गया है।

जबकि स्थानीय प्रशासन ने लिखित रूप में दिया था कि प्रत्येक परिवार को चार लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा जबकि ₹2 लाख का मुआवजा देने के बाद परिजनों को प्रशासन भूल गया।

हालात ऐसे हैं कि मृतक के परिजन धरने पर बैठने को मजबूर हैं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश पनेरु के नेतृत्व में आए ओखालकांडा के ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन ने उनके साथ धोखा किया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में 26 सितंबर को भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 27 को ऑरेंज अलर्ट जारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.