ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

भीमताल। आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया । इस मौके पर यूथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल हुए।

कांग्रेस का अभियान जय जवान अन्याय के विरुद्ध के तहत यहां पहुंचे यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले चुनाव को देखेंते हुई कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी उसको लेकर वह यहां पर पहुंचे हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए युवा को जोड़ने के लिए यह कार्यशाला का आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा कि 2019 -22 में करीबन डेढ़ लाख युवाओं को जो आर्मी एयरफोर्स ,नेवी में चयनित किए गए थे बिना किसी विलंब के उनको जॉइनिंग कराई जाए।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वह स्थानीय सेना भर्ती की बहाली वह अग्निपथ योजना को तत्काल निरस्त करने हेतु अग्निवीर के लिए स्थाई प्रबंध करेंगे साथ ही उन्होंने कहा कि अभी तक अंकित हत्याकांड में जो राज्य सरकार के वरिष्ठ लोग शामिल है।

उनको अभी तक पुलिस नहीं पकड़ पाई है साथ ही कोई सीबीआई जांच भी नहीं हुई है।सुमित, सूरज मेहरा , नीरज कुमार मोनू निवर्त्तमान पालिका अध्यक्ष दीपक चुनोतिया, डी,के, दुवाक़ोटी आदि। कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने भीमताल में बच्चों से किया संवाद, नशामुक्त समाज का लिया संकल्प

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.