ब्रेकिंग न्यूज़

यमुनोत्री हाईवे पर कार यमुना नदी में गिरी, 6 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत

यमुनोत्री हाईवे पर यमुना नदी में कार के गिरने से छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों को रेस्क्यू कर उनका पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।

यह दर्दनाक हादसा नई टिहरी जिले में हुआ है। कार हादसे में सभी मृतक उत्तरकाशी जिले के रहने वाले थे।

नई टिहरी के तहसील नैनबाग क्षेत्रान्तर्गत थाना कैंम्पटी के तहत बीती देर रात को एक आल्टो कार दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर अगलाड़ पुल से एक किमी आगे भेडियाना के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर सीधे यमुना नदी में जा गिरी। कार दुर्घटना में उत्तरकाशी के मोरी के मौताड़ गांव के 5 व देवती गांव के एक व्यक्ति सहित 6 लोगों की मौके पर ही मौत हुई।

कार मोरी से देहरादून जा रही थी। दुर्घटना का पता परिजनों से हुई बात के बाद मोबाईल नंबरों की लोकेशन की तलाशने के बाद चला।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात को नैनबाग क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर हुई इस कार दुर्घटना भेडियाना के पासा हुई है।

इस कार दुर्घटना में मौके पर ही सभी निवासी उत्तरकाशी के मौताड़ गांव निवासियों में प्रताप (30) श्याम सुख, राजपाल (28) पुत्र श्याम सुख, जशीला (25) पत्नी राजपाल, बीरेंद्र (28) पुत्र प्रेम लाल, विनोद (35) पुत्र शेरिया और देवती गांव निवासी मुन्ना (38) पुत्र राम दास की मौके पर ही मौत हुई है।

पुलिस का कहना है कि यह कार दुर्घटना बीती देर रात को हुई है। कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सीधे नदी में गिरी है। दुर्घटना को लेकर आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि बीती देर रात को कार दुर्घटना हुई। लेकिन किसी को दुर्घटना का पता नहीं चला। परिजनों ने जब बताया कि नंबर नहीं लग रहे हैं।

पुलिस ने मोबाईलों नंबरों की लोकेशन तलाशी तो मशक्तत से पता चला की बीती देर रात को यह कार दुर्घटना ग्रस्त हुई है। जिसके बाद पुलिस, आपदा व एसडीआरएफ की टीम ने रेसक्यू का काम शुरू किया। परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है। शवों का पीएम किया जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  चोरी कांड में रुद्रपुर के चार आबकारी कर्मचारी गिरफ्तार, बरामद जेवरात-नकदी खुर्द-बुर्द करने का आरोप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.