ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल की ऊंची पहाड़ियां नैनापीक, हिमालय दर्शन, किलबरी, क्षेत्र में ओलों की  बिछी सफेद चादर

 ओलावृष्टि और हल्की बर्फबारी का पर्यटकों ने उठाया लुप्त

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में रविवार की रात हुई भारी ओलावृष्टि के बाद सोमवार की सुबह सड़कें , घरों की छतें व पहाड़ियां ओलों की सफेद चादर से ढकी हुई थी। नैनीताल की ऊंची पहाड़ियां नैनापीक, हिमालय दर्शन, किलबरी, क्षेत्र में ओलों की सफेद चादर बिछी हुई है।

वहीं नैनीताल बर्फबारी देखने आए पर्यटकों के वाहन ओले जमने से सड़को में फंसे नजर आए जिन्हें लोगों की मदद से निकाला गया। नैनीताल पहुचे पर्यटक बड़ी संख्या में बर्फबारी का दीदार करने ऊँचाई वाले स्थलों में पहुचकर मस्ती करते नजर आए। यहां पहुचे पर्यटकों का कहना है कि वे पहली बार नैनीताल आए है और उन्हें बर्फ के दीदार हुए है।

ऐसा नजारा उन्हें अपने जीवन मे पहली बार देखने को मिला है। ऐसा लग रहा है जैसे वे जन्नत में है। पर्यटक़ो हिमालय दर्शन लगी दुकानों में मैगी और चाय की चुसुकियो लिया आनंद वही पंकज वर्मा ने बताया हिमालय दर्शन में ओलावृति और हल्की बर्फबारी पड़ने से पर्यटक़ नैनीताल घूमने आ रहें है।

इसके पंकज वर्मा ने कहा की ओलावृष्टि के चलते नैनीताल में पर्यटको का आगमन हों रहा है, इस बार वर्षाबारी ना होने से काम में काफ़ी गिरावट आ गई थी।
वही पर्यटकों ने बताया की काफ़ी समय के बाद बर्फ गिरी है पहली बार नैनीताल घूमने आए है और यहाँ आकर बर्फ का लुप्त उठाया जा रहा है।

वही पर्यटक अंनिका ने बताया की कल उन लोगो ने कैंची धाम के दर्शन किये जिसके बाद रात क़ो नैनीताल में बर्फ गिरी और स्नोफॉल का लुप्त उठाया जा रहा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति बने प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, कूटा ने दी बधाई और शुभकामनाएं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.