ब्रेकिंग न्यूज़

रामनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान’ की अपील के जवाब में 1 अक्टूबर को देशव्यापी स्वच्छता अभियान चलाया इस्कॉन सेंटर रामनगर द्वारा तिलमठ महादेव मंदिर ग्राम टेडा रामनगर में सुबह सात बजे से यह अभियान शुरू कर ग्यारह बजे तक चला।

इस्कॉन सेंटर रामनगर संचालक श्री मधूहा हरि दास जी की नेतत्व मे हुआ,इस्कॉन के भक्तगण ने श्रम दान मे प्रतिभाग किया,व लोगो से अपील भी की प्रधानमंत्री जी के आवाह्न पर सबको एकजुट होकर सफाई अभियान चलाया जाए।

इस्कॉन के भक्त श्री आशीष वर्मा, विजयनंद शर्मा ग्राम वासी टेढ़ा,व सौरव प्रभु,कुणाल,तरुण,कृष्णा,पीयूष,सिद्धार्थ ने योगदान दिया,इस्कॉन द्वारा तिलमठ महादेव मंदिर का सौंदर्यकरण के लिए अन्य सामान भी मंदिर को दिया गया।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: उपनल कर्मियों को समान काम के लिए समान वेतन, 1320 मेगावाट बिजली खरीद को मंजूरी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.