ब्रेकिंग न्यूज़

धारदार हथियार से युवती पर हमला, युवती की उंगलिया कटी, हालात गंभीर, हमलावर फरार

नैनीताल/बेतालघाट। बाजार से लौट रही एक युवती पर एक सिरफिरे युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया, सिरफिरे युवक ने युवती का गला रेतने की कोशिश की,लेकिन वह नाकाम रहा। के हल्ला मचाने के बाद सिरफिरे युवक मौके से फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायल युवती को बेतालघाट अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बेतालघाट के गंगरेटी गांव की रहने वाली एक युवती अपनी दो सहेलियों के साथ शाम को बाजार से अपने गांव वापस लौट रही थी, तभी धोलिया बूबू मंदिर के पास झाड़ियां में छुपे एक सिरफिरे युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया।

हमले में युवती के हाथ की तीन उंगलियां कट गई और उसके गले में भी गहरा घाव बन गया। युवती की सहेलियों ने हल्ला मचाया तो युवक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने खून से लतपथ युवती को सीएचसी बेतालघाट पहुंचाया और पुलिस को मामले की सूचना दी।

पुलिस आरोपी सिरफिरे युवक की तलाश कर रही है। युवती की हालत स्थिर बनी हुई है। राजस्व पुलिस निरीक्षक के मुताबिक लड़की के बयान दर्ज कराए जा रहे।

यह भी पढ़ें :  देवीधुरा में ऐतिहासिक बगवाल मेले का आगाज, 28 अगस्त को होगा पत्थरों का पारंपरिक युद्ध
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.