ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

उप कारागार हल्द्वानी जिला नैनीताल में आयोजित चिकित्सा शिविर के दौरान माननीय जिला न्यायाधीश नैनीताल द्वारा माननीय जिला मजिस्ट्रेट एवं एस एस पी के साथ किया संयुक्त निरीक्षण

हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार एवं जिला जिला न्यायाधीश महोदय/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल सुबीर कुमार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा स्वास्थ विभाग के सहयोग से उप कारागार हल्द्वानी में बंदियों के स्वास्थ परिक्षण हेतु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमे परीक्षण के साथ साथ आवश्यकता अनुसार दवाई भी वितरित की गई। जिला न्यायाधीश सुबीर कुमार द्वारा ,आदरणीय जिला मजिस्ट्रेट नैनिताल वंदना जी एवं एसएसपी पी एस मीना के साथ कारागार का संयुक्त निरीक्षण भी किया गया ।

निरीक्षण में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्रीमती बीनू गुलयानी भी उपस्थित रही।

निरीक्षण के दौरान बंदी बैरक, पाक शाला,लीगल एड क्लिनिक,सी सी टी वी रूम,आदि का भी निरीक्षण किया गया एवं बंदियों को उनके अधिकार एवं विभिन्न योजनाओं से जागरूक भी किया गया तथा यू टी आर सी कैंपेन के तहत अब तक किए गए कार्य की समीक्षा भी की गई।

निरीक्षण में बंदियों की समस्या भी सुनी गई ,तथा उन्हें नि शुल्क विधिक सहायता हेतु आवेदन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल को प्रेषित किए जाने हेतु अवगत कराया गया एवं कारागार प्राधिकरण को आवश्यक निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ विभाग से डॉक्टर  नीरज तिवारी, प्रभारी अधिक्षक कारागार प्रमोद कुमार,विद्वान पैनल अधिवक्ता आसिफ सिद्दकी भी उपस्थित रहे ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 19 सितंबर, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.