उत्तराखंड । नर्सिंग भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग भर्ती 12 साल बाद शुरू होने जा रही है।

इसके लिए उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विभाग (मेडिकल कॉलेज) नर्सिंग संवर्ग (अराजपत्रित) सेवा संशोधन नियमावली 2023 की अधिसूचना जारी हो गई है।

संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण ने बताया, 1,383 पदों पर चिकित्सा शिक्षा विभाग मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग भर्ती का शासनादेश मिल गया है।

सेवा नियमावली में 80 प्रतिशत पद महिला और 20 प्रतिशत पद पुरुष के होंगे। 70 प्रतिशत पद डिप्लोमाधारक और 30 प्रतिशत डिग्री धारक को मिलेंगे। यह भर्ती वर्षवार मेरिट के आधार पर होगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  किराए के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी में चार गिरफ्तार; व्हाट्सएप पर भेजी जाती थीं महिलाओं की तस्वीरें
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.