हल्द्वानी।  नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए आरटीओ कार्यालय ने मंगलवार को यूके 04 एएन सीरीज शुरू कर दी है इसके साथ ही इस सीरीज के वीआईपी नंबर के लिए ऑनलाइन बोली शुरू कर दी है।

अभी तक वाहन रजिस्टर्ड किए जा रहे यूके 04 एएम सीरीज समाप्त होने पर विभाग ने नई सीरीज शुरू की है। नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए परिवहन विभाग नंबर की सीरीज के अनुसार करता है।

अभी तक हल्द्वानी आरटीओ कार्यालय में एएम सीरीज से वाहनों का पंजीकरण किया जा रहा था। इससे जुडे सभी नंबर वाहनों को मिलने के बाद विभाग ने मंगलवार को एएन सीरीज से वाहनों का रजिस्ट्रेशन करना शुरू कर दिया है।

अब इसके अनुसार ही नए वाहनों को नंबर जारी किए जाएंगे इसके साथ ही इस सीरीज से जुडे वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन बोली शुरू कर दी गई है। इसके लिए वाहन मालिक विभाग की बेवसाइट fancy.parivhan.gov.in पर बोली लगा सकते है। नई सीरीज शुरू होने के तीस दिनों में सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले व्यक्ति को वह नंबर जारी किया जाएगा

Advertisement
यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोध पत्र प्रकाशन प्रोत्साहन योजना में डॉ. भारत पाण्डेय का दूसरी बार चयन, रानीखेत महाविद्यालय का बढ़ाया गौरव

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.