ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मुखानी पुलिस व एसओजी टीम ने हार-जीत की बाज़ी लगाने वाले 6 जुआरियों को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक लाख से अधिक धनराशि बरामद

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा नशे अवैध/जुऐ के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
 प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के निर्देशन में एवं श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में  थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में उ0नि0 बलवंत कम्बोज व उनकी टीम द्वारा होटल भुल्लर कालाढूंगी रोड 6 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए 1,10000 रुपए मय ताश के पत्तों के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त सभी के विरुद्ध थाना मुखानी में मु0FIR N0-98/24 धारा 3/4/13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

1- हिमांशु नैनवाल पुत्र पुरन चंद नैनवाल निवासी हिम्मतपुर मल्ला थाना मुखानी जिला नैनीताल उम्र 32 वर्ष
2- दरवान सिंह पुत्र चंद्र सिंह निवासी हिम्मतपुर तल्ला नूतन कॉलोनी थाना मुखानी उम्र 47 वर्ष
3- संजय सिंह पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी कालिका कॉलोनी मुखानी
4- सुरेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय नारायण सिंह निवासी भगवानपुर तल्ला आदर्श नगर कॉलोनी थाना मुखानी उम्र 38 वर्ष
5- नीरज कुमार पुत्र दयानंद निवासी भगवानपुर विचला थाना मुखानी उम्र 28
6- नरेंद्र मोहन पुत्र तारा दत्त पांडे निवासी भगवानपुर जय सिंह थाना मुखानी उम्र 70 वर्ष

पुलिस टीम में

1- उपनिरीक्षक बलवंत कंबोज
2- उप निरीक्षक संजीत राठौर प्रभारी SOG
3- कांस्टेबल चंदन नेगी SOG
4- कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव SOG
5- कांस्टेबल रविंद्र खाती

यह भी पढ़ें :  2027 विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हलचल, समय से पहले चुनाव की अटकलें तेज

You missed

error: Content is protected !!