ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, सीएम धामी बोले—राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से कार्यकर्ताओं में आएगी नई ऊर्जाकुमाऊं विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट बने दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्षहल्द्वानी में आज से भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह; तीसरी बार सरकार बनाने का दावाबनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी सुनवाई, अगली तारीख का इंतजारबनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, फैसले पर टिकी सभी की निगाहें

हल्द्वानी, लालकुआं, मुखानी, बेतालघाट पुलिस ने स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव की दी जानकारी एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा पुलिस मुख्यालय स्तर पर चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान को सफल बनाने हेतु जनपद नैनीताल में सभी थाना प्रभारियों को स्थानीय लोगों, स्कूली छात्र-छात्राओं, मुख्य-मुख्य बाजार क्षेत्रों, गांवों/ कस्बों में जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को नशा मुक्ति हेतु जागरूक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

 थाना मुखानी उ0नि0 बलवंत कम्बोज चौकी प्रभारी आरटीओ, उ0नि0 रजनी आर्या मुखानी पुलिस द्वारा दीक्षांत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल एवम रा0इं0का0 मुखानी में नशे के दुष्परिणामों एवम साइबर फ्रॉड व यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

कोतवाली हल्द्वानी चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव उ0नि0 दिनेश चंद्र जोशी द्वारा साई कृपा नशा मुक्ति केंद्र हल्द्वानी के साथ मिलकर लक्ष्मी शिशु मंदिर विद्यालय में जाकर बच्चो को नशे से दूर रहने के संबंध में नुक्कड़ नाटक द्वारा जागरूक किया गया।
कोतवाली लालकुआं एवम थाना बेतालघाट

कोतवाली लालकुआं क्षेत्रान्तर्गत खष्टी देवी इंटर कॉलेज में तथा उ0नि0 हरिराम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में स्कूली छात्र- छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक करते हुए।

नशा न करने हेतु प्रेरित किया गया। सभी को सचेत किया कि नशे के सेवन से भविष्य बर्बाद हो जाता है।
सभी को देवभूमि को नशामुक्त बनाने के लिए इस अभियान को सफल बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई तथा मादक पदार्थों की बिक्री/ तस्करी करने वालों के सम्बंध में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल–ज्योलीकोट मार्ग पर भारी मलबा, पुलिस की तत्परता से समय रहते बहाल हुआ यातायात; बड़ा जाम टला

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.