ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, सीएम धामी बोले—राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से कार्यकर्ताओं में आएगी नई ऊर्जाकुमाऊं विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट बने दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्षहल्द्वानी में आज से भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह; तीसरी बार सरकार बनाने का दावाबनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी सुनवाई, अगली तारीख का इंतजारबनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, फैसले पर टिकी सभी की निगाहें

नशे पर नैनीताल पुलिस का प्रहार जारी,SOG व कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की कार्यवाही

दोपहिया वाहन में नशीले इंजेक्शन के साथ गुलफाम हुआ गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा,  द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी में अंकुश लगाने एवम तस्करों की गिरफ्तारी हेतु लगातार कार्यवाही करने हेतु सभी थानाप्रभारियों/SOG/ANTF को निर्देशित किया गया है।

 प्रकाश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व  नितिन लोहनी , क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु जनपद नैनीताल एस0ओ0जी0 व थाना पुलिस को दिये गये निर्देश पर के क्रम में आज दिनांक- 16.05.2024 को जनपद एस0ओ0जी व कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने सफलता प्राप्त की है।

पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान टीपीनगर क्षेत्र पर आ रहे एक मो0सा0 को रोकने का इंशारा किया गया, इस दौरान मो0सा0 से एक व्यक्ति उतरकर भाग गया एवं मौके पर दूसरे व्यक्ति को 54 नशे के इन्जेक्शन सहित धानमिल चौराहा टीपीनगर हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया है।

मौके से भागे व्यक्ति की मोटर साइकिल व मोबाइल फोन को पुलिस द्वारा जब्त किया गया है एवं फरार व्यक्ति की तलाश की जा रही है एवं गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना हल्द्वानी पर एफआईआर न0 213/24 धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त 
1-गुलफाम पुत्र चमन अली निवासी इस्लामनगर वार्ड न0 – 6 तकिया वाली मस्जिद के पास, गदरपुर जिला उ0सि0नगर हाल गौजाजाली उत्तर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।

बरामदगी
01- BUPRENORPHINE व AVIL PHENIRAMINEMALEATE के कुल 54 इन्जेक्शन

2- नशे की तस्करी में प्रयुक्त मो0सा0 वाहन यूके05 ए 1723 व मौके से फरार अभियुक्त अभिषेक आर्या का मोबाइल फोन

गिरफ्तारी टीम में
1- उ0नि0 संजीत राठौर SOG प्रभारी जनपद नैनीताल
2-उ0नि0 श्याम सिंह बोरा चौकी मण्डी कोतवाली हल्द्वानी
3- अ0उ0नि0 राजेन्द्र मेहरा चौकी टीपीनगर कोतवाली हल्द्वानी
4- हे0कानि0 ललित श्रीवास्त SOG
5- हे0कानि0 हेमन्त सिंह SOG

यह भी पढ़ें :  सरकारी सस्ते गल्ले का डीलर विदेश में, तीन महीने से राशन न मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सस्ते गल्ले की दुकान पर धरना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.