बनभूलपुरा एवम मुखानी पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों के मध्य नशे से दूर रहने के उद्देश्य से निबन्ध व ड्राईग प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा पुलिस मुख्यालय के आदेश के क्रम में जनपद में स्कूलों, कालेजो, गाँव, मोहल्लों, सार्वजनिक स्थानों में नशे के विरुद्ध जन जागरूकता कार्यक्रम* चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

 पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी व क्षेत्राधिकारी नगर हल्द्वानी के निर्देशन में आज दिनाँक 18/05/2024 को थानाध्यक्ष बनभूलपुरा श्री नीरज भाकुनी के नेतृत्व में वनभूलपुरा पुलिस द्वारा DRUG FREE DEVBHUMI 2025 अभियान के दृष्टिगत हिमालया पब्लिक स्कूल गौजाजाली में तथा थानाध्यक्ष मुखानी  पंकज जोशी के नेतृव में राजकीय इंटर कॉलेज नारायण नगर,एवीएम पब्लिक स्कूल कटघरिया में छात्र- छात्राओ को नशा मुक्ति अभियान के दृष्टिगत निबन्ध व ड्राईग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

प्रतियोगिता में प्रथम, द्दितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभावो के बारे मे जानकारी दी गयी तथा थाने के नम्बर व थानाध्यक्ष के मोबाईल नम्बर उपलब्ध कराते हुये नशे से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की सूचना देने हेतु अवगत कराया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 28 अक्टूबर, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.