यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चंडीगढ़ में जनता को  किया संबोधित 

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए वोटिंग जारी है। इस बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चंडीगढ़ में जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इंडी गठबंधन पर निशाना साधा और कहा कि जब हम 400 की बात करते हैं तो कांग्रेस को चक्कर आने लगता है क्योंकि कांग्रेस खुद 400 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रही है।

जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं: योगी

सीएम योगी ने कहा कि आज पांचवे चरण का चुनाव चल रहा है लेकिन मैं निश्चिंत होकर चंडीगढ़ में हूं। क्योंकि पूरे देश में ये माहौल है कि मोदीजी फिर आएंगे। उन्होंने कहा कि जनता कहती है कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे और जो राम का नहीं, किसी काम का नहीं।

योगी ने कहा कि कांग्रेस राम विरोधी है। हम तो कांग्रेस को कहते हैं कि इटली में ही राम मंदिर बना लो। कांग्रेस विनाशकाले विपरीत बुद्धि की दिशा में जा रही है। इनके सहयोगी दल भी राम मंदिर का विरोध कर रहे हैं।

अगर दंगे हुए तो उल्टा टांग दूंगा: योगी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते थे कि अगर राम मंदिर बना तो दंगे हो जाएंगे, लेकिन मैंने कहा कि अगर दंगे हुए तो उल्टा टांग दूंगा। अब तो उत्तर प्रदेश में लोगों ने सड़कों पर नमाज पढ़ना भी बंद कर दिया है और मस्जिदों से लाउडस्पीकर भी उतरने शुरू हो चुके हैं।

सीएम योगी ने कहा कि जब भी देश पर कोई संकट आता है तो सबसे पहले राहुल गांधी देश को छोड़कर जाते हैं। हालांकि इन्होंने हमेशा संकट ही देश को दिया है, चाहें वह नक्सल संकट हो या आतंकवाद हो।

कोरोना काल का किया जिक्र

सीएम योगी ने कहा कि देश में जब कारोना का संकट आया तो कभी राहुल उत्तर प्रदेश नहीं आए बल्कि हम लोगों के बीच में काम करते रहे। राहुल गांधी और मनीष तिवारी इस दौरान कभी नहीं आए होंगे। सब उड़नखटोला हैं। पीएम मोदी ने 10 साल में देश का सम्मान बढ़ाया है। पहले आतंकी हमले होते थे। मैं सांसद था तो कांग्रेस कहती थी कि सीमा पर हुआ है लेकिन अब जब पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान सबसे पहले सफाई देता है कि इसमें मेरा हाथ नहीं है।

सीएम योगी ने कहा कि विकास पूरे जोर पर है। एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं, एम्स बन रहे हैं। पहले लोग भूख से मरते थे लेकिन अब 80 करोड़ लोगों को भोजन दिया जा रहा है। कांग्रेस कहती थी कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुस्लिमों का है, तो हिंदू कहां जाएंगे? कांग्रेस और आप का गठबंधन का मतलब लूट का गठबंधन है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोध पत्र प्रकाशन प्रोत्साहन योजना में डॉ. भारत पाण्डेय का दूसरी बार चयन, रानीखेत महाविद्यालय का बढ़ाया गौरव

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.