ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

सोशल मीडिया पर तमंचा लहराना युवक को पड़ा भारी, मुखानी पुलिस की गिरफ्त में, तमंचा व कारतूस के साथ हुई गिरफ्तारी

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा सोशल मीडिया में अवैध अस्लाह का प्रदर्शन करना एवं अवैध अस्लाह रखने वालों के विरुद्ध सभी थाना प्रभारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

 पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में  पंकज जोशी थानाध्यक्ष मुखानी द्वारा एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध अस्लाह का प्रदर्शन कर पोस्ट किए जाने पर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए इसके कब्जे से अवैध तमंचा बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।

उक्त के विरुद्ध थाना मुखानी में आर्म्स अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त सूरज जोशी पुत्र गिरीश चन्द्र जोशी निवासी बच्चीनगर पो0 लामाचौड थाना मुखानी जिला नैनीताल।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : कुसुमखेड़ा में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, Gen-Z युवाओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

You missed

error: Content is protected !!