नशे के सौदागरों पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा

एसओजी एवं वनभूलपुरा की संयुक्त टीम ने 01 नशे के तस्कर को किया गिरफ्तार, लाखों रुपये की स्मैक हुई बरामद

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा  के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम के विरुद्ध प्रचलित अभियान के क्रम
सभी थाना प्रभारी/एसओजी एवं एएनटीएफ द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

 पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी  प्रकाश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी  नितिन लोहनी के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष  नीरज भाकुनी एवम SOG प्रभारी श्री संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एक तस्कर को 32.36 ग्राम स्मैक के साथ रेलवे स्टेशन से गफूर बस्ती को जाने वाले रास्ते पर शराफत कबाड़ी की दुकान के पास वनभूलपुरा से गिरफ्तार किया गया।
उक्त के विरुद्ध FIRNO-115/2024, धारा-8/21 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त शोएब सिद्दीकी पुत्र आफताब सिद्दीकी निवासी वार्ड न0-24 गफूर बस्ती, वनभूलपुरा जिला नैनीताल।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  2270 नशीले टैबलेट के साथ एमआर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कामयाबी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.